Main Slideस्वास्थ्य

पुरुषों का रोमांस महिलाओं के ये रोग खत्म कर देते हैं !

l_Period-Pain-1461922445एजेंसी/ अक्सर महिलाएं चक्कर, सिरदर्द, पेटदर्द व सूजन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करती हैं। जो आगे चलकर उनके लिए रोगों की वजह बनते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बार-बार ऐसे लक्षणों को टालना सही नहीं क्योंकि ये गंभीर समस्याओं के संकेत हो सकते हैं।

चक्कर : अक्सर महिलाएं इसे थकान या कमजोरी की वजह मानकर टाल देती हैं जबकि कई बार ये खून की कमी, कान की कोई समस्या, सिर व गर्दन में  चोट के लक्षण हो सकते हैं। कुछेक मामलों में यदि चक्कर के साथ गिरने व उल्टी जैसी तकलीफ हों तो ब्रेन ट्यूमर भी हो सकता है।

सावधानी : महिला चक्कर खाकर गिर जाए तो उसके पैरों को कुछ देर के लिए थोड़ा ऊंचा करें इससे दिमाग की ओर रक्तप्रवाह बढ़ेगा।

बुखार : बार-बार बुखार को मर्जी से दवा लेकर टाल रही हैं तो ऐसा न करें। यह बैक्टीरियल व वायरल रोग का लक्षण हो सकता है।

सावधानी : बुखार होने पर विशेषज्ञ की सलाह से ही दवा लें क्योंकि डॉक्टर आपके सभी लक्षणों को जांचने के बाद ही मेडिसिन देते हैं।

सूजन : शरीर के किसी भी अंग की सूजन सामान्य नहीं है। पेट पर सूजन, लिवर व किडनी संंबंधी रोगों, एनीमिया या हाई ब्लडप्रेशर के कारण हो सकती है। थायरॉइड होने पर पूरे शरीर और लंबे समय तक खड़े रहने व हाई ब्लड प्रेशर से भी पैरों में सूजन आ सकती है। पोषक तत्त्वों या खून की कमी से भी सूजन

आ सकती है।

सावधानी : भोजन में नमक कम लें व व्यायाम करें। सूजन बनी रहे तो विशेषज्ञ को दिखाएं।

पेटदर्द: माहवारी से पहले या इस दौरान महिलाओं में पेटदर्द आम है लेकिन यह लगातार या कुछ दिनों में बार-बार हो तो पेट के निचले हिस्से की नलों में सूजन (पीआईडी), अंडकोष में गांठ, एसिडिटी, गॉलब्लैडर या किडनी में पथरी, आंतों की गड़बड़ी, लिवर या किडनी में सूजन, पेट में अल्सर, डायरिया हो

सकता है।

सावधानी : ठंडा दूध पिएं, तली-भुनी व मसालेदार चीजों से परहेज करें। चाय/कॉफी कम पिएं।

वजन घटना / बढऩा: संतुलित आहार लेने के बाद भी यदि वजन घट रहा है तो किसी रोग का खतरा हो सकता है। यह टीबी या कैंसर की शुरुआती स्टेज भी हो सकती है।

लगातार वजन बढऩा हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, किडनी रोग व डायबिटीज का संकेत हो सकता है।

सावधानी : विशेषज्ञ से सपंर्क कर उन्हें अपने लक्षणों के बारे में विस्तार से बताएं।

बाल झडऩा : एनीमिया, हार्माेनल बदलाव, थायरॉइड या ग्रंथियों की समस्याओं में ऐसा हो सकता है।

सावधानी : मौसमी फल और सब्जियांं खाएं।

विशेषज्ञ की राय

किसी भी प्रकार की समस्या बार-बार या लगातार हो तो नजरअंदाज किए बिना फिजिशियन को दिखाएं। वे आपके लक्षणों और जांचों के आधार पर दवाएं देते है या अन्य विशेषज्ञ को रेफर करते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close