अन्तर्राष्ट्रीय

मेक्सिको : समुद्री जीवन की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय उद्यान

मैक्सिको सिटी, 25 नवंबर (आईएएनएस)| मेक्सिको सरकार ने द्वीपों के समूह के आसपास समुद्री जीवों के लिए एक विशाल रिजर्व बनाया है। इन द्वीपों पर रे मछली, व्हेल और समुद्री कछुए की सौकड़ों प्रजातियां रहती हैं। बीबीसी के अनुसार, रिविलागिगेडो आर्किपेलागो, देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर ज्वालामुखीय द्वीपों का एक समूह है।

150,000 किलोमीटर के संरक्षण क्षेत्र के साथ, यह उत्तरी अमेरिका में सबसे बड़ा समुंद्री र्जिव बन गया है।

इस इलाके में अब मछली पकड़ने की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगेगा और क्षेत्र में नौसेना द्वारा गश्त लगाया जाएगा।

ऐसा माना जा रहा है कि इस कदम से इलाके में मछली पकड़ने के वाणिज्यिक अभियानों से प्रभावित आबादी को राहत मिलेगी।

इस उद्यान को मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो द्वारा हस्ताक्षरित आज्ञप्ति द्वारा नामित किया गया। इस भूमि से प्रकृतिक संसाधनों के अवतरण और भूमी पर नए होटल के निर्माण की अनुमती नहीं है।

देश के बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप के 400 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित इस क्षेत्र को इसकी ज्वालामुखीय प्रकृति और अद्वितीय पारिस्थितिकी के कारण उत्तरी अमेरिका के गालापागोस के रूप में वर्णित किया जाता है।

दो महासाव्यों के अभिसरण पर स्थित यह द्वीप खुले पानी और प्रवासी प्रजातियों का केंद्र हैं।

पिछले साल प्रशांत महासागर पर स्थित इस क्षेत्र को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया था।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, मेक्सिको में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ संरक्षण के निदेशक मारिया जोस विलानुएवा ने इस कदम बाकी दुनिया के लिए एक ‘महत्वपूर्ण मिसाल’ बताया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close