प्रदेश

8वीं फेल इस करोड़पति लड़के से मुकेश अंबानी भी लेते हैं मदद, जानें खास वजह

नई दिल्ली। कहते है ‘अगर किसी काम को करने के लिए मन में अटूट विश्वास और कठोर संकल्प हो तो आपको कामयाब बनने से कोई नहीं रोक सकता। अक्सर लोगों का मानना होता है कि जो इंसान अपने करियर टाइम में पढ़ने में अच्छा होता है वो ही जीवन में सफल हो पाता है लेकिन असल सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत है क्योंकि जरुरी नहीं जो बच्चा क्लास में पढने में फेल हो जाता हो वो जीवन में भी फेल हो जाए हो सकता है कि अपनी लगन और समझदारी से वो जीवन का सबसे सफल इंसान साबित हो।

जी हां। आज हम एक ऐसे ही लड़के की स्टोरी लेकर आएं है। जिसने पढ़ाई में अच्छी परफारमेंस नहीं दे पाने के बाद भी अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। इतना ही नहीं आठवीं में फेल होने वाला यह लड़का आज करोड़पति है और बड़ी-बड़ी कंपनियां इसकी क्लाइंट हैं जिनमें मुकेश अंबानी की कंपनी भी शामिल है। 23 साल की उम्र में यह लड़का अपना एक अलग मुकाम बना चुका है। त्रिशनित 23 साल की उम्र में साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट बनकर करोड़ों की इनकम कर रहे हैं। ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के फेसबुक पेज त्रिशनित की कामयाबी की कहानी प्रकाशित हुई है। इसमें उनके बारे में कई ख़ास जानकारियां दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसा त्रिशनित का बचपन से ही कंप्यूटर में रुझान था। वह हमेशा वीडियो गेम खेलता रहता था और इससे उनके पिता काफी परेशान रहते। उनके पिता रोज कंप्यूटर का पासवर्ड चेंज करते लेकिन त्रिशनित पासवर्ड क्रेक कर गेम खेलना लगता। इसे देखकर उनके पिता प्रभावित हुए और नया कंप्यूटर लाकर दे दिया। एक दिन त्रिशनित की प्रिंसिपल ने उनके माता-पिता को स्कूल बुलाकर बताया कि उनका बेटा 8वीं में फेल हो गया है। इसके बाद त्रिशनित के माता-पिता ने पूछा कि वह क्या करना चाहते हैं?

इसके बाद उन्होंने निर्णय किया कि वह कंप्यूटर में अपना करियर बनाएंगे। इसके बाद त्रिशनित ने स्कूल छोड़ दिया और कंप्यूटर की बारीकियों सीखने लगे। 19 साल की उम्र में वह कंप्यूटर फिक्सिंग और सॉफ्टवेयर क्लीनिंग करना सीख गए. इसके बाद उन्होंने छोटे प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया. उनके काम की एवज में उन्हें पहला चेक 60 हजार रुपए का मिला। इस राशि से उन्होंने खुद की कंपनी खोलने का प्लान बनाया। आज उनकी कंपनी को टीएसी सेक्यूरिटी सॉल्यूशन के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी साइबर सिक्युरिटी के क्षेत्र में काम कर रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close