Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

जज ने 50 खूबसूरत महिलाओं से किया सेक्स, खुद खोले जिंदगी के राज

वाशिंगटन। अमेरिका में ओहायो सुप्रीम कोर्ट के जज के एक फेसबुक पोस्ट से बवाल मच गया है। जज बिल ओ नील ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि उसने अपने जीवन में करीब 50 खूबसूरत महिलाओं से संबंध बनाए हैं। इनमें उनकी निजी सचिव से लेकर सीनेटर तक शामिल हैं। जज ने अपने पोस्ट में दो महिलाओं का जिक्र भी किया है।

नील गवर्नर पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार भी हैं। नील ने फेसबुक पर कहा कि वह गवर्नर पद के उम्मीदवार के तौर पर अपने विरोधियों का रिसर्च टाइम कम कर देना चाहते हैं। उनके पिछले 50 साल में 50 बेहद खूबसूरत महिलाओं से यौन संबंध रहे हैं।

जज ने लिखा कि 50 महिलाओं में निजी सचिव से लेकर सीनेटर तक शामिल हैं। नील ने एक सिनेटर को अपना सच्चा और पहला प्यार बताया। हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर नील ने माफी मांगी। सुनने में आ रहा है कि उन्‍होंने विवादित पोस्‍ट को भी अपने फेसबुक पोस्‍ट से डिलीट कर
दिया है।

नील की बातों पर न्यायिक अधिकारी भी हैरान हैं। उनके सहयोगी ही कह रहे हैं कि नील का बयान महिलाओं का अपमान है। बिल ओ नील के फेसबुक पोस्ट पर उनके ही एक सहयोगी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘जस्टिस बिल ओ नील का फेसबुक पोस्ट से मैं सहमत नहीं हूं।’

उन्होंने कहा कि इस तरह महिलाओं का अपमान करना उचित नहीं है। एक जज होने के नाते उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए था। इस तरह के पोस्ट से लोगों का न्यायपालिका पर से भरोसा कम
होता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close