Main Slideमनोरंजन

थरूर ने मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का उड़ाया था मजाक, अब अनुपम खेर ने सवाल पूछकर लताड़ा

नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा करने वाली मानुषी छिल्लर का मजाक बनाना कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर भारी पड़ गया। राष्ट्रीय महिला आयोग के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी थरूर को आड़े हाथो लिया है।

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनुपम खेर ने ट्वीट कर थरूर से पूछा है कि उनका लेवल इतना क्यों गिर गया है।

मानुषी छिल्लर, शशि थरूर, मिस वर्ल्ड 2017, राष्ट्रीय महिला आयोग,

18 नवंबर को चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने देश का नाम रोशन कर दिया। मानुषी ने 108 सुंदरियों को पछाड़ते हुए मिस वर्ल्‍ड का खिताब अपने नाम किया। पूरा देश उन्हें जीत की बधाइयां दे रहा हैं तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्विटर पर उनके नाम का मजाक बना डाला।

शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा, ‘हमारी मुद्रा को डिमोनिटाइज करना कितनी बड़ी गलती! बीजेपी को यह अहसास हुआ होगा कि भारतीय नकदी पूरी दुनिया पर हावी है। देखो, हमारा ‘चिल्लर’ भी मिस वर्ल्ड बन गया।’ उनके इस बयान पर लोग उन्हें जमकर खरी–खोटी सुना रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी उनपर निशाना साधा है।

अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनका स्तर इतना क्यों गिर गया है। हालांकि इसपर अभी तक थरूर का कोई जवाब नहीं आया है। राष्ट्रीय महिला आयोग भी थरूर को उनके बयान पर घेरा है। आयोग ने थरूर से अपने बयान के लिए माफी मांगने की बात कही है। उधर विवाद को बढ़ता देख थरूर भी बचाव की मुद्रा में नजर आ रहे और उन्‍होंने भी ट्विटर पर लिखा था कि उनके ट्वीट को केवल मजाक के तौर पर ही देखा जाए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close