Main Slide

इस मॉडल ने शादी के 12 साल बाद पति पर लगाया धर्मांतरण का आरोप, केस दर्ज

मुंबई। एक पूर्व मॉडल ने अपने पति पर जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मॉडल ने कहा है कि उसका पति उसे इसके लिए पीटता भी था। मॉडल की पहचान रश्मि शहबाजकर के रूप में हुई है और उसने अपने पति आसिफ शहबाजकर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। मामले में बांद्रा पुलिस ने तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मॉडल का आरोप है कि वह हिंदू है और उसका पति उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालता रहा है। मॉडल रश्मि शहबाजकर ने कहा कि जब उसने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो उसका पति उसे बुरी तरह पीटता है। मॉडल का कहना है कि वह एक हिन्दू है और वह किसी हाल में अपना धर्म नहीं छोड़ेगी। दोनों की शादी 12 साल पहले 6 अगस्त 2005 को हुई थी। उनका सात साल का बच्चा भी है।

मॉडल ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बाद से ही पति उससे प्रताडि़त करने लगा था। पूर्व मॉडल ने आरोपी पति पर दूसरी लड़कियों से संबंध होने के भी आरोप लगाए हैं। मॉडल ने बताया कि उसका पति अब अपने से आधी उम्र की हिंदू लडक़ी के साथ है। उसने पति पर आरोप लगाया कि पति ने उसके सात साल के बच्चे को भी महिला से अलग रहने को लेकर भडक़ाया है। अब तक महिला के पति का पक्ष सामने नहीं आया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close