प्रदेश

सेक्स के लिए था बेताब पति, पत्नी ने किया इंकार तो उतारा मौत के घाट

हरियाणा। कहते है ‘शादी दो बन्धनों से कहीं ज्यादा दो दिलों का मेल है।’ ऐसा इसीलिए कहते है क्योंकि इस रिश्ते में जितना प्यार, सोहार्द, और समझ होती है। उतनी शायद ही किसी और रिश्ते में ऐसी समझ देखने को मिलती है।

लेकिन क्या हो जब ये भी रिश्ते एक-दूसरे को समझना खत्म कर दें और फिर कुछ ऐसा हो जाए जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल हो।

जी हाँ। ऐसा ही कुछ हुआ हरियाणा के कुरुक्षेत्र में यहां पत्नी के सेक्स करने से इनकार पर एक युवक के अहम को ऐसी ठेस लगी कि उसने अपनी पत्नी की जान ले ली।

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुई इस वारदात में जोगना खेरा गांव के रहने वाले 35 साल के संजीव कुमार ने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला क्योंकि उसने संजीव के जबरन सेक्स करने का विरोध किया था।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन में संजीव कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार रात वैवाहिक अधिकारों को लेकर उपजे विवाद पर पति-पत्नी की बहस के बाद संजीव ने 30 वर्षीय सुमन की हत्या कर दी। दोनों की शादी करीब एक दशक पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। आरोपी पेशे से पेंटर है और उसके परिवार के छह अन्य सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

संजीव ने बताया कि उसकी पत्नी इसलिए सेक्स नहीं करना चाहती थी क्योंकि उसकी (संजीव की) तबियत ठीक नहीं चल रही और उसकी हेल्थ रिपोर्ट में डेंगू होने की बात सामने आई थी।

पुलिस के अनुसार संजीव को पहले लगा कि उसकी पत्नी बेहोश हो गयी है और कुछ देर बाद ठीक हो जाएगी। संजीव और उसके परिवारवालों को बुधवार सुबह इस बात का अहसास हुआ कि सुमन की मौत हो चुकी है।

फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में और छानबीन कर रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close