Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

ईरान–इराक में भूकंप के कहर से 335 मरे, 3950 जख्‍मी

तेहरान। ईरान-इराक सीमा पर रविवार रात आए भीषण भूकंप से जानमाल का बड़ा भारी नुकसान हुआ है। ज्यादा नुकसान ईरान में हुआ है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक 7.3 की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 330 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3950 लोग घायल हो गए।

ईरान के पश्चिमी करमनशाह प्रांत के शारपोल-ए-जहाब कस्बे में सबसे ज्यादा 328 मौतें हुईं। यहां लोग रात के वक्त घरों से भागते देखे गए। भूकंप के झटके भूमध्य सागर के तट तक देखे गए। यह मुख्यतौर पर पहाड़ी इलाका है।

भूकंप से इराक में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 535 लोग घायल हो गए। यहां ज्यादातर नुकसान अर्द्धस्वायत्त कुर्दिश इलाके में हुआ है। यह पूर्वी इराकी शहर हलब्जा से 31 किमी दूर जमीन के 23.2 किमी की गहराई में बसा था। भूकंप के लिहाज से यह बहुत कम गहराई है। इस भूकंप के बाद 100 झटके भी महसूस किए गए।

अब तक बड़े भूकंप

2017 – मेक्सिको-8 सितंबर को आए 8.1 तेजी के भूकंप में 32 लोग मारे गए थे।

2015 – नेपाल-25 अप्रैल को आए 7.8 तेजी के भूकंप में करीब 90 हजार लोगों की मौत हुई थी।

2011 – जापान – 11 मार्च को यहां 9 की तीव्रता का भूकंप। सूनामी ने उत्तर-पूर्वी जापान को तहस-नहस कर दिया। 20 हजार से ज्यादा मौतें हुईं।

2010 – हैती – 12 जनवरी को 7 की तेजी का भूकंप। तीन लाख से ज्यादा मौतें हुई थीं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close