राष्ट्रीय

‘फेसबुक पर अफ्रीकन के प्यार में इस कदर पागल हुई 9 बच्चों की मां’

लंदन। इस आधुनिक समाज में लोग अजब गजब तरीके से प्यार कर बैठते हैं कोई सिर्फ की एक कॉल आ जाने से उसके प्यार में पागल हो जाता है तो कोई फेसबुक, वाट्सअप या अन्य तरीके से। अब ऐसा ही एक मामला है इंग्‍लैंड के बोल्‍डन में रहने वाली 44 साल की हेदी हेपवर्थ का जिन्हें फेसबुक पर 30 साल के युवक से प्‍यार हो गया। प्‍यार भूत इस कदर चढ़ा कि उसने अपने 9 बच्‍चों और पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगी है।

युवक का नाम ममादू है वो दूसरे देश में रहता है। हेदी के पति एंडी ने ममादू पर ब्रेनवाश करने का आरोप लगाया है। एंडी के मुताबिक ममादू पश्चिमी अफ्रीका के गाम्बिया का रहने वाला है। उसकी उससे पत्‍नी से मुलाकात फेसबुक पर हुई। फेसबुक पर लंबे समय तक बात करने के बाद हेदी ने ममादू के पास जाने का फैसला किया। उसने अपने 9 बच्‍चों, पति और परिवार तक की परवाह नहीं की। उसने एक ही झटके में सबको छोड़ने का मन बना लिया।

अफ्रीका चली गई हेदी : एंडी का कहना है कि उसकी पत्‍नी ममादू के प्‍यार में इतना पागल हो गई कि वह उससे मिलने चली गई। हेदी पिछले महीने ममादू से मिलने अफ्रीका पहुंच गई। 44 वर्षीय पति ने बताया कि पिछले कुछ महीने से महिला की जिंदगी बदल गई थी और उसने खुद को मेकओवर किया था। उसने अपने शरीर पर टैटू करवाया।

एंडी का कहना कि ऐसा लगने लगा था कि जैसे हेदी की बॉडी में कोई एलियन समा गया है। पहले वह बहुत केयरिंग थी। दोनों के बीच 23 साल पुराना रिश्ता था। महिला का इससे पहले भी रिलेशनशिप था जिससे तीन बच्चे थे। पति का कहना है कि उसने अपने बच्चे की तरह उन्हें पाला।

ये कहना है हेदी का : इस पर हेदी ने कहा कि हमारे रिश्ते में कई प्रकार की परेशानी थी। शादी खत्म हो गई है। क्या एक महिला नए संबंध नहीं बना सकती? बता दें कि हेदी अब अपने पति से तलाक चाहती है। हेदी के एक पड़ोसी ने कपल के बीच झगड़े होने के बाद बच्चों की चिंता करते हुए स्कूल को इन्फॉर्म कर दिया। बता दें कि महिला के तीन सबसे छोटे बच्चों की उम्र 6, 9 और 11 साल है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close