Main Slideराष्ट्रीय

अलका लांबा ने गाय को लेकर दिया विवादित बयान, भड़के लोग

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ‘आम’ पार्टी की नेत्री अलका लांबा ने एक ​आपत्तिजनक बयान दे डाला, अपने विवादित ट्वीट को लेकर वह चर्चा में आ गई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की महिला नेता ने गाय को लेकर विवादित बयान दिया, जिससे लोग भड़क गए। अलका लांबा ने जीएसटी को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला, पर उन्होंने जो उदाहरण दिया वह काफी आपत्तिजनक था जिससे लोग खासे नाराज हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला नेता की क्लास लगा दी। अलका जीएसटी को लेकर पीएम मोदी व​ वित्तमंत्री पर कटाक्ष कर रही थीं, उन्होंने गाय का उदाहरण देकर लोगों की भावनाओं को अहत कर दिया। जिससे लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और उन्हें लोगों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा।

विवादित ट्वीट : ज्ञात हो कि हाल ही में वित्त मंत्रालय की ओर से जीएसटी स्लैब में बदलाव की बातें कही गईं। सरकार ने जीएसटी के स्लैब में बदलाव किया और महत्वपूर्ण चीजों के दाम घटा दिए। इसी को लेकर अलका लांबा ने ट्वीट किया और सैनेटरी पैड के दाम नहीं घटाए जाने पर सरकार को घेरने की कोशिश की। अलका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “गाय मां है, पर पीरियड्स नहीं आते, आते तो भक्त लोग मोदीG, जेटलीG को कह कर सैनिटरी पैड्स को GST से बाहर करवा देते, पुरुष प्रधान सोच…”

आप नेत्री अलका ने जैसे गाय को सैनिटरी पैड्स से जोड़ा उससे लोग नाराज हो गए। लोगों ने उन्हें हिंदू विरोधी बताया और उनके साथ-साथ आम आदमी पार्टी की भी आलोचना की। लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। ताबड़तोड़ लोग उसके खिलाफ ट्वीट करने लगे।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग : ट्विटर पर लोग अलका के इस ट्वीट से इतने नाराज हुए कि उन्होंने उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। एक यूजर ने लिखा कि हिन्दुओ की आस्था गौ माता के लिए इतनी अभद्र टिपण्णी करने वाली #AlkaLamba पर कानूनन कार्यवाही होनी चाहिए। वहीं अन्य लोगों ने भी अलका लांबा सहित आम आदमी पार्टी को भी जमकर लताड़ा, लोगों का कहना है कि इन्होंने हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया, जिससे इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close