Main Slideराष्ट्रीय

वैष्णो देवी के 50 हजार श्रद्धालु ही रोजाना कर सकेंगे दर्शन

नई दिल्‍ली। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर है। देश में बढ़ते प्रदूषण का कहर देखा जा सकता है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में स्मॉग और प्रदूषण अपना कहर बरपा रहे हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल लगातार इस मामले पर अपना तगड़ा रूख अपना रहा है।

इसी को ध्यान में रखकर अब माता वैष्णो देवी में एक दिन में सिर्फ 50 हजार यात्री ही दर्शन करेंगे। यह आदेश आज से ही लागू कर दिया गया है।

एनजीटी ने साफ कहा है कि मां वैष्णों देवी के दरबार में 50 हजार लोगों की ही क्षमता है और इससे अधिक लोगों को वहां जाने की अनुमति देना खतरनाक साबित हो सकता है।

इसी के चलते यह रोक लगाई गई है। एनजीटी से मिली जानकारी के अनुसार यह रोक कब तक रहेगी इस बारे में एनजीटी ने कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है। इतना ही नहीं एनजीटी ने बोला है कि अगर इससे ज्यादा यात्री मंदिर की तरफ जाते हैं तो उन्हें अर्द्धकुंवारी या कटरा में ही रोक दिया जाए।

एनजीटी ने आगे कहा है कि वैष्णो देवी के आसपास के इलाके में किसी भी निर्माण कार्य करने पर रोक लगाई गई है। एनजीटी के अनुसार वैष्णो देवी के लिए केवल पैदल चलने वालों और बैट्री से चलने वाली कार के लिए एक विशेष रास्ता 24 नवंबर से खुलेगा।

कुल मिलाकर एनजीटी देश में लगातार बढ़ते प्रदूर्षण को लेकर काफी चिन्तित है। एनजीटी की कोशिश है कि देश में बढ़ते प्रदूर्षण को काबू किया जा सके।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close