Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब के सबसे धनी प्रिंस की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में उनकी हॉट बेटी, देखिए तस्वीरें

रियाद। भ्रष्टाचार के मामले में कई नागी गिरामी हस्तियां शामिल हैं। ऐसे ही भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार सऊदी अरब के खरबपति प्रिंस अलवलीद बिन तलाल के बाद उनकी बेटी भी सुर्ख़ियों में हैं। उनकी बेटी प्रिंसेस रीम बिन तलाल की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं साथ में यह मैसेज भी खूब शेयर किया जा रहा है कि उनकी शक्ल हॉलीवुड की हॉट व सेक्सी स्टार किम कर्दाशियां से मिलती है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें अरब की हॉट प्रिंसेस भी कह रहे हैं। रीम बिन प्रिंस अलवलीद बिन तलाल की इकलौती बेटी हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यू हेवन से बैचलर ऑफ़ साइंस से पढ़ाई की है। उनके बारे में यह कहा जाता है पिता की तरह वे मीडिया में आना पसंद नहीं करती हैं।

एक बार जब वे मीडिया से बातचीत के लिए सामने आई तो उन्होंने हिजाब पहन रखा था। वहीं जानकारों की मानें तो वे पेरिस में रहती हैं। कुछ सालों पहले ही उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद वे रियाद में बेहद कम समय गुजारती हैं। मालूम हो कि प्रिंस अलवलीद बिन तलाल 3 शादियां कर चुके हैं।

उनकी पहली शादी किंग सऊद की बेटी दलाल बिंत सऊद से हुई थी। पहली पत्नी से प्रिंस अलवलीद को एक बेटा प्रिंस खालेद और बेटी रीम हुई। पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने इमान बिंत नासेर से शादी की। यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई।

इसके बाद इमान बिंत नासेर से भी उन्होंने तलाक ले लिया। बाद में अमीरा-अल-तवील से 2008 में शादी की, जो 2013 तक चली। वहीं यह भी बता दें कि अमीरा अपनी जीवनशैली को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती थीं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close