Main Slideउत्तर प्रदेश

लड़कियों के फ्लैट में चल रही थी पार्टी, शोरशराबा सुन घुसे लोगों ने बरामद की शराब की बोतलें

नोएडा। विवादों में रहने वाली एवीजे हाइट्स सोसायटी में मॉरल पुलिसिंग ने सिर उठा दिया है। यहां बर्थ-डे समारोह में मजे कर रही लड़कियों के फ्लैट में जबरन घुसकर सोसायटी के लोगों ने वीडियो बनाया और उन्हें धमकी दे डाली।

यहां तक कि सोसायटी के लोगों ने पार्टी में मौजूद एक लड़के से उठक-बैठक भी कराई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद लड़कियां बेहद सहमी हुई हैं। घटना शुक्रवार रात की है।

ग्रेटर नोएडा की जीटा-1 सोसाइटी के एक फ्लैट में कुछ लड़कियां किराए पर रहती हैं। इनमें से एक लड़की का जन्मदिन था। फ्लैट में बर्थ-डे पार्टी चल रही थी।

रात करीब 12 बजे सोसाइटी के लोग कुछ महिलाओं के साथ लड़कियों के फ्लैट में जबरदस्‍ती घुस आए। कुछ लोग वीडियो बनाने में जुट गए। वीडियो में फ्लैट के अंदर करीब 6 लड़कियां और दो लड़के नजर आ रहे हैं।

वीडियो बनाने वाले लोग फ्लैट में रखी शराब की बोतल को दिखाते हुए लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक कॉमेंट करते रहे। वहीं, लड़कियां अपना चेहरा छुपाते हुए माफी मांग रही थीं।

लड़कियों को धमकी दी जा रही है कि अब यहां ऐसा नहीं चलेगा। मकान मालिक ने भी उन्हें कमरा खाली करने का फरमान सुना दिया गया। साथ ही एक लड़का कान पकड़कर उठक-बैठक करता विडियो में दिख रहा है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close