Main Slideउत्तराखंड

एनडी तिवारी की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने अगले 48 घंटे को बताया अहम

उत्तराखंड। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की हालत बेहद खराब बतायी जा रही है। एनडी तिवारी आजकल मैक्स अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार नारायण दत्त तिवारी अब भी वेंटीलेटर पर है।

इस बीच डॉक्टरों ने अगले 48 घंटे एनडी तिवारी के लिए बेहद अहम बताया है। पिछले एक महीनेसे एनडी तिवारी मैक्स अस्पताल में भर्ती है। भर्ती नारायण दत्त तिवारी को ब्लडप्रेशर गिर जाने के कारण रविवार शाम को वेंटीलेटर पर रखा गया था।

हालांकि, उनका ब्लड प्रेशर अब सामान्य है, लेकिन वह किसी को पहचान नहीं पा रहे हैं। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार शरीर के ज्यादातर अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उनकी उम्र 92 साल है और उन्हें पिछले महीने 26 अक्तूबर को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके पुत्र रोहित ने कहा है कि पिता की हालत बेहद नाजुक है और उनके पिता का हाल चाल लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और आचार्य बालकृष्ण ने फोन किया और मदद का पूरा भरोसा भी दिलाया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close