प्रदेश

मॉडल का पहले किया रेप और बाद में जानलेवा हमला कर केस वापस लेने के लिए धमकाया

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे करे लेकिन उसके दावे में कोई सच्चाई नहीं दिख रही है। दरअसल यहां पर एक मॉडल का पहले रेप होता और उसके बाद उसको सरेआम मौत के घाट उतरने की धमकी दी जाती लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं करती है। आलम तो यह मॉडल का रेप के होने बाद कुछ शातिर बादमाशों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया और मौके से फरार हो गए है।

हमला होने के बाद नौ दिन का लम्बा समय गुजर गया है और पुलिस अब भी उनकों पकड़ नहीं सकी है। पूरा मामला मामला राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार एक महीने पहले होशंगाबाद रोड पर रहने वाली एक मॉडल के साथ रेप हुआ था। इसके बाद मॉडल ने आरोपी पर रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी।

गिरफ्तार होने के बाद करोंद में रहने वाला आरोपी मोहित जमानत के सहारे वह जेल से बाहर आ गया था। इसके बाद 29 अक्टूबर की रात घर के पास मॉडल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया. मॉडल के शोर मचाने पर हमलावर वहां फरार हो गए। आरोपियों ने पीडित मॉडल को रेप केस वापस नहीं लेने पर दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close