Main Slideउत्तराखंड

कार्तिक पूर्णिमा आज : ये काम करेंगे तो आपको नहीं रहेगी पैसे की कमी

पूरे देश में आज कार्तिक पूर्णिमा पर लोग गंगा स्नान कर रहे हैं। आज के दिन ये पांच काम कर लेते हैं तो आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।

वहीं, इस बार कार्तिक पूर्णिमा शनिवार को है। इसलिए आपको इसके लिए भी उपाय करने होंगे। इस दिन विशेष प्रकार से पूजा करने पर आपके कष्ट भी दूर हो जाएंगे।

ज्योतिषाचार्य पंडित सुशांतराज ने बताया कि इस दिन गंगा स्नान के साथ ही सूर्य को जल देना भी शुभ होता है। साथ ही सूर्य मंत्र का जाप भी करें।

इस दिन को देव दीपावली भी कहा जाता है। इसलिए बहती नदी में दीपक जलाकर प्रवाहित करें। इससे दरिद्रता दूर होती है।

इस दिन काले तिल को सरसों के तेल में डालकर दान करें। बुरी और राक्षसी शक्तियां दूर हो जाती हैं। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करें।

साथ ही मंदिर में शनियंत्र की स्‍थापना कर पूजा करें। शाम के वक्‍त तुलसी के पौधे में देशी घी का दीपक भी जलाएं। इससे घर में खुशहाली आती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close