Main Slide

1 मई को इन राशियों के लिए है शुभ योग

जयपुर। रविवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

rashiमेष

राजनीति में नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। सामाजिक मांगलिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।

वृष 

सामाजिक प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा, जो आपको प्रगति प्रदान करेगा। आजीविका के क्षेत्र में लाभ होगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

मिथुन 

आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में उन्नतिदायक अवसर मिलेंगे। प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। स्वाध्याय में रुचि रहेगी। संत सान्निध्य मिलेगा।

कर्क

अपनों का साथ मिलेगा। किसी विशिष्टजन का परामर्श आपकी स्थिति में लाभकारी परिवर्तन करेगा। वाणी में मधुरता आवश्यक है। वाहन  सुख के योग हैं। मित्रों से अनबन होगी।

सिंह

आज किसी से कोई भी वादा न करें। पूरा होने में संदेह है। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। परिवार की समस्या से तनाव हो सकता है। संघर्ष के कारण आपके आत्मविश्वास में कमी होगी।

कन्या

आस पड़ोसियों से संबंधो में मधुरता आएगी। धन-संपत्ति के मामले सुलझेंगे। यात्रा में सावधानी रखना चाहिए। कारोबार में लाभकारी अवसर मिलेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। आलस्य की अधिकता रहेगी

तुला 

कार्यस्थल पर प्रगतिकारक योग बन रहा है, जो पारिवारिक जीवन में सफलता प्रदान करेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान सुख मिलेगा। समाज के कार्यों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिक रहेगी।  

वृश्चिक 

सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। आर्थिक हानि का योग हैं। व्यर्थ समय नष्ट न करें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। मित्रों, भाइयों की मदद से लाभ होगा। 

धनु 

आर्थिक कोष में वृद्धि होगी। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। पारिवारिक सुख मिलेगा। विदेश जाने के योग बनेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय उत्तम है।

मकर 

आज का दिन आर्थिक लाभ देने वाला है। आपके सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी। विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है।

कुंभ 

व्यापार विस्तार के योग हैं। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती हैं। कारोबार में आपकी योजना सफल रहेगी। पारिवारिक सुख-शांति के कारण मन में उत्साह रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन 

परिवार की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार में उतार-चढ़ाव आएंगे। बुरे कामों से दूर रहना चाहिए। अध्ययन में मन लगेगा। नए दोस्त बनेंगे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close