अन्तर्राष्ट्रीय

भाई ने किया प्यार तो गांववालों ने दी बहन को दिल दहलाने वाली सजा

इस्लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक के प्यार करने की सजा उसकी बहन को दी गई। स्थानीय लोगों ने उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान वह लोगों से उसे छोड़ देने की लाख मिन्नतें करती रही लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। फिलहाल इस घटना में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घिनौना काम करने वाले परिवार की महिला का पीड़िता के भाई के साथ प्रेम संबंध था। आरोपियों ने समाज में मान सम्मान की ख़ातिर लड़के की बहन को निर्वस्त्र कर पूरे इलाके में घुमाया। इस दौरान यह नाजरा देखने के लिए वहां हजारों की भीड़ जुट गई लेकिन किसी ने उस लड़की की मदद नहीं की।

पुलिस ने कहा कि मामले के दो मुख्य संदिग्ध अभी भी फरार हैं। पाकिस्तान में प्रेम प्रसंग के चलते हर साल करीब एक हजार महिलाओं की हत्या उनके ही रिश्तेदार द्वारा कर दी जाती है, यहां इसका काफी विरोध किया जाता है। इस तरह की हत्याओं पर रोक लगाने के लिए पाकिस्तान में कानून भी लागू कर दिया गया है लेकिन इसका कोई ख़ास असर होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

बता दें कि मुस्लिम बहुसंख्यक पाकिस्तान में पारिवारिक सम्मान एक संवेदनशील मुद्दा है। यहां प्रेम और विवाह पर रूढ़िवादी नियमों का उल्लंघन करने पर हर साल करीब 1,000 महिलाओं की हत्या उनके ही रिश्तेदार कर देते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close