Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

टॉपलेस होकर कार से बाहर झूल रही थी,खंभे से टकराकर गई जान

रूस में चलती कार से झूलने पर एक महिला को बड़ी कीमत चुकानी पड़ गई। खिड़की के बाहर वह टॉपलेस होकर मौज–मस्ती करती नजर आ रही थी। अचानक रास्ते में वह खंभे की चपेट में आ गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह नहीं
बच सकी।

घटना के वक्त कार में उसका दोस्त वीडियो बना रहा था, लड़की की मौत के बाद सामने आया है। 22 सेकेंड का यह वीडियो बेहद खतरनाक और वीभत्‍स सा दिखता है। चलती कार में वह टॉपलेस महिला आगे वाली सीट पर बैठी होती है।

यह भी पढ़ें : दो लड़कियों को दोस्त के जाल मे फंसा किया रेप, फिर हत्या कर कुत्तों को खिलाई लाश

 उसने सिर्फ बिकिनी बॉटम पहन रखा होता है। वह खिड़की से बाहर निकल कर झूल रही होती है। कार में इस दौरान उसका दोस्त भी था, जो उसका वीडियो बना रहा था। वह दोस्त की तरफ देख रही होती है।

अचानक उसका सिर रास्ते में एक खंभे से टकरा जाता है। हादसे में उसके सिर पर गहरी चोट लग  और उसे भीषण चोट लगती है।

रूसी मीडिया की मानें, तो हादसे के बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

डेली मेल के मुताबिक, 35 साल की महिला की पहचान नतालिया बोरिसोवना बोरोडीना के रूप में हुई। वह मॉस्को की रहने वाली थी। वह डोमिनिक रिपब्लिक में छुट्टियां मनाने आई थीं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close