Main Slide

अय्याशी पूरी करने में लुटेरा बना ताइक्वांडो का नेशनल चैंपियन, ‘इंडियन आइडल’ में भी गा चुका है, हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। महंगे शौक इंसान को कभी–कभी जुर्म की उस दुनिया में ले जाते हैं, जहां से उसे केवल जेल की चहारदीवारी ही नसीब होती है। यह बात उस शख्‍स पर हूबहू लागू होती है जिसे दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसकी अय्याशी ने उसे कलाकारों के मंच और ताइक्‍वांडो के खेल से जेल के कटघरे में पहुंचा दिया।

दरअसल, पुलिस ने जिस शख्‍स को पकड़ा है वो सोनी टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में

गाना गा चुका है। यही नहीं, वो ताइक्वांडो में 2 बार का नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट भी है। फर्राटे से अंग्रेजी बोलता है।

आरोपित का नाम सूरज ऊर्फ सूरज फाइटर है। इसकी बुरी आदतों ने उसे चोरों की गिनती में ला खड़ा किया है। दिल्ली पुलिस ने सूरज को उसके एक साथी के साथ रणहौला इलाके में हुई लूट के मामले में गिरफ्तार किया है।

सूरज पर दिल्ली में लूट और चोरी के 24 मामले दर्ज हैं। मूल रूप से मुंबई का रहने वाला सूरज पेशे से खुद को कम्प्यूटर इंजीनियर कहता है। उसके पिता मुंबई हाइकोर्ट में वकील हैं, लेकिन महंगे शौक और ऐशोआराम की जिंदगी के चलते उसने अपराध का रास्ता चुन लिया। नतीजतन वो सलाखों के पीछे हैं।

बता दें कि सूरज की गंदी हरकतों से उसका परिवार काफी नाराज था। इसी वजह से उसने उसे काफी पहले ही घर से बाहर निकाल दिया था।

खास बात ये है कि सूरज उर्फ़ फाइटर 14 दिन पहले ही जेल से छूटा था और बाहर आते ही सूरज फिर से जुर्म की दुनिया में कूद पड़ा। लेकिन एक बार फिर से वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close