Main Slideउत्तराखंड

पहाड़ी राज्यों व नौजवानों के लिए खतरनाक है भाजपा सरकार : हरीश रावत

सोलन। उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत हिमाचल में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। तो वो पार्टी की तरफ से प्रचार करने के लिए सोलन पहुंचे।

सोलन पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। हरीश रावत ने इस मौके पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को पहाड़ी राज्यों के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों का केवल कांग्रेस ने विकास किया है। भाजपा हमेशा ही पहाड़ी राज्यों की अनदेखी करती आ रही है।

रावत ने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार ने सत्ता में आते ही उनका विशेष पैकेज छीन लिया। भाजपा ने प्रदेश में आमदनी के साधन और इलकी पहचान सेब पर आयात शुल्क को नहीं बढ़ाया जिसकी वजह से सेब व्यापारियों को भारी धक्का लगा है।

रावत ने कहा कि लोग केंद्र की मोदी सरकार के जीएसटी के फैसले और नोटबंदी से जनता परेशान हैं। भाजपा देश विरोधी तो है ही ये विकास, अर्थव्यवस्था और नौजवान विरोधी है। इस सरकार में न देश का भला हो सकता है न नौजवानों का यह सिर्फ पूंजिपतियों व अमीरों की सरकार है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close