राष्ट्रीय

धरा गया एक और स्वामी, मठ में कर रहा था गंदी हरकतें

बंगलुरु। आसाराम बापू, गुरमीत राम रहीम, जैन मुनि के बाद एक और स्वामी रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। स्वामी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है।ढोंगी व पाखंडी स्वामी और बाबाओं की काली करतूतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन एक न एक बाबा सुर्खियों बना ही रहता है। अब कर्नाटक के एक मठ में स्वयंभू स्वामी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के मुताबिक बंगलुरू के येलहांका स्थित मठ की यह घटना है। दयानंद उर्फ नंजेश्वर स्वामी को एक महिला के साथ अस्लील हरकते करते व आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। दयानंद इसी मठ के स्वामी पर्वतराज शिवाचार्य स्वामी का बेटा बताया जा रहा है।

दरअसल सूत्रों के मुताबिक यह भी जानकारी मिली है कि दयानंद इससे पहले भी कई महिलाओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। 2011 में वह मठ का महंत बनना चाहता था। पर वहां मठ के भक्तों के विरोध के चलते उसका यह सपना पूरा नहीं हो सका। वहीं विरोध के चलते बाद में दयानंद ने अपना नाम बदलकर नंजेश्वर स्वामीजी रख लिया।

ऐसी हरकत पहले भी कर चुका है दयानंद

दयानंद मठ के लिए दी गई जमीन का दुरुपयोग करता था। लोगों का कहना है कि दयानंद की यह हरकत कोई पहली हरकत नहीं है इससे पहले भी वह कई बार महिलाओं के साथ ऐसा कर चुका है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close