Main Slideउत्तराखंड

प्रदेश में मुख्य सचिव पद पर बदलाव के आसार, जानें किसका नाम है सबसे आगे

देहरादून। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के 7 महीने बाद अब राज्य में मुख्य सचिव मतलब चीफ सेक्रेटरी के पद को लेकर धमाचकौड़ी शुरू हो गई है। जानकारों का मानना है कि दिसंबर महीने में सरकार एस रामास्वामी की जगह किसी और को मुख्य सचिव बना सकती है।

एस रामास्वामी के बाद अगर वरिष्ठता की बात करें तो इस वक्त आईएएस उत्पल कुमार ही सबसे आगे बताए जा रहे हैं। कहा यह जा रहा है कि 1986 बैच के आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार राज्य के अगले मुख्य सचिव बनाए जा सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में भी उत्पल का नाम सबसे आगे चल रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद उत्पल कुमार का नाम भी मुख्य सचिव की रेस में आगे चल रहा था। लेकिन ऐन समय पर एस रामास्वामी को मुख्य सचिव बना दिया गया।

ज्ञात हो कि उत्पल कुमार सिंह डेपुटेशन पर हैं और अभी कृषि मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर कार्यरत हैं। दरअसल सरकार यदि वरिष्ठता की बात करती है तो उत्पल कुमार का मुख्य सचिव बनना तय है। उत्पल कुमार सिंह का रिटायरमेंट जुलाई, 2020 है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close