Main Slideउत्तराखंड

एसीपी व्यवस्था के खिलाफ राज्य कर्मचारियों ने शुरु किया धरना

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के राज्यकर्मचारियों ने एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन की नई व्यवस्था के खिलाफ और वेतन विसंगति समेत 23 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वन पर आज सोमवार 23 अक्टूबर को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में धरना शुरू कर दिया है।

कर्मचारियों ने उत्तराखंड सरकार व शासन को चेतावनी ​दी है कि यदि फिर भी उनकी मांग नहीं पूरी की गयीं तो प्रदेश भर के कर्मचारी आने वाली तारीख 27 अक्टूबर को सचिवालय कूच करेंगे। कर्मचारियों ने यह भी कहा है कि एसीपी की नई व्यवस्था लागू किये जाने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं, कर्मचारियों की मानें तो वेतन समिति की रिपोर्ट कर्मचारी विरोधी है।

साथ ही यू हेल्थ स्मार्ट कार्ड, कर्मचारी कल्याण निगम की स्थापना, वाहन भत्ता, व्यापार कर एवं जीएसटी में छूट आदि मांगों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है जिससे कर्मचारियों में खासा आक्रोश है। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि अगर हमारी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया तो हम आर—पार की लड़ाई लड़ेंगे हम शान्ती से नहीं बैठेंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close