Main Slideमनोरंजन

मुंह में 22 जलती मोमबत्तियां रख बनाया गिनीज बुक रिकॉर्ड

मुंबई। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने का जुनून रखने वाले दिनेश उपाध्‍याय ने इस बार फि‍र नया रिकॉर्ड बनाया है।

इस बार दिनेश ने अपने मुंह में कई जलती हुई मोमबत्तियां रखकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का नया कारनामा किया है। मुंबई के रहने वाले और पेशे से स्कूल टीचर दिनेश के पास 89 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हो गए हैं।

उन्होंने 22 जलती मोमबत्तियां अपने मुंह में रखकर रिकॉर्ड बनाया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कई सारे रिकॉर्ड होल्डर रहे दिनेश एक मिनट में 73 अंगूर खाकर भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं।

इसके अलावा वो अपने भाई के साथ मिलकर भी एक रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। इसमें उन्होंने 30 सेकंड में आंखों पर कपड़ा बांध कर सबसे ज्यादा पासे उठाए थे। वो अपना खुद का बना रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।

इसमें उन्होंने अपने भाई मनीष के साथ मिलकर सबसे कम समय में संतरे छील कर खाने का रिकॉर्ड बनाया था। इतना ही नहीं वह एक हाथ में 10 बिलियर्ड बॉल भी रखने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

यहां देखें वीडियो–

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close