Main Slideराष्ट्रीय

खौलते दूध से नहाकर पुजारी बोला– 2019 में केंद्र में बनेगी गठबंधन की सरकार

यूपी के सोनभद्र में गोवर्धन पूजा के दौरान लोगों ने खौलते दूध से स्नान किया। दरअसल, सोनभद्र में गोवर्धन पूजा के दिन बीर लोरिक पत्थर की पूजा होती है।

गोवर्धन पूजा के दौरान यहां गर्म दूध से स्नान करने की परंपरा रही है। पूजा ने उस वक्त राजनीतिक रूप ले लिया, जब इसमें शामिल एक बाबा ने खौलते दूध से स्नान करने के बाद भविष्यवाणी कर डाली। इसमें उसने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा। सरकार गठबंधन की ही बनेगी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सोनभद्र में बीर लोरिक पत्थर के पूजा करने की यह परम्‍पर 5 हजार सालों से चली आ रही है।

पूजा के आयोजक रोशनलाल यादव ने बताया कि यहां खुद कभी भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा की थी और यहां खौलते दूध से नहाने की परंपरा सदियों पुरानी है।

परंपरा के मुताबिक पुजारी और जजमान दोनों को खौलते दूध से स्‍नान करना होता है। यहां मान्यता है कि इस दूध से नहाने पर सिर्फ वही लोग जलते है जो बेईमान होते हैं। ईमानदार लोगों के शरीर पर पड़ते ही दूध ठंडा हो जाता है।

इस बार की गोवर्धन पूजा में सपा के कई स्थानीय नेता शामिल हुए। इनमें सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव और पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा प्रमुख थे।

इन नेताओं के आने से पूजा ने राजनीतिक रूप ले लिया। इस बीच एक पुजारी ने खौलते दूध से स्नान करने के बाद भविष्यवाणी करते हुए कहा कि प्रदेश में अगली बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close