Main Slideमनोरंजन

सलमान के खास बॉडीगार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

मुंबई। सलमान तो वैसे भी सुखिर्यों में छाए रहते हैं पर उनके कुछ खास लोग भी ऐसे हैं जो अपने आप में भी सलमान खान से कम नहीं हैं। वैसे इस जगह हम बात कर रहें हैं सलमान खान के बेहद खास बॉडीगार्ड शेरा की। शेरा के खि‍लाफ एक एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है। मुंबई की रहने वाली एक महिला ने शेरा पर गैंगरेप की धमकी देने का संगीन आरोप लगाया है।

इस महिला ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बॉडीगार्ड शेरा पर और भी गई संगीन आरोप लगाए हैं। इस महिला का कहना है कि शेरा ने उसे जुबैर खान वाले केस में सेटलमेंट करने को कहा। ऐसा नहीं करने पर उससे गैंगरेप करने की बात कही। महिला के शेरा के खि‍लाफ लगाए गए इन आरोपों के चलते आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वैसे शेरा ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने कहा, ‘आरोप लगाने वाली महिला से उनकी कभी कोई बात तक नहीं हुई है। वो ये भी नहीं जानते कि वो कौन है।’ वहीं मुम्बई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अब तो जांच के बात ही पता चलेगा कि सच्चाई क्या वो महिला सही बोल रही हैं कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close