Main Slideउत्तर प्रदेश

अरसे बाद समाजवादी कुनबा दिखा एक साथ

लखनऊ। अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच चल रहे टकराव में थोड़ा खत्म होता दिखा जब चाचा और भतीजे एक ही मंच पर एक साथ दिखाई पड़े। दरअसल दीपावली के मौके पर गुरुवार को इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव के साथ-साथ अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव एक ही मंच एक साथ नजर आये।

बता दें कि इससे पूर्व दोनों नेताओं के बीच में काफी विवाद चल रहा था। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव भी मौजूद थे। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने अब मुलायम सिंह को पार्टी प्रमुख बनाए जाने की मांग बंद कर दी है। उन्होंने अलिखेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने अखिलेश और प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी। एक बातचीत में शिवपाल ने कहा कि अब सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बन चुकी है और सब कुछ ठीक है। अब अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वे जैसे चाहें पार्टी को चलाएं।

कभी नई पार्टी और मोर्चे की बात करने वाले शिवपाल से जब पूछा गया कि उनका आगे का क्या प्लान है तो उन्होंने कहा, अभी वे इस पर कुछ नहीं बोलेंगे। अभी बहुत लंबा समय है अपने समर्थकों से बातचीत करके ही कोई फैसला लेंगे।

अभी वे पार्टी के विधायक हैं। जनता के बीच जाएंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान निकालेंगे। योगी सरकार के छह माह के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि अब जनता को समझना है कैसे सरकार बनी किन कारणों से सरकार बनी अब इस सरकार को तो सबको देखना और झेलना है, जनता समीक्षा करेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close