Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

OMG! पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल गई लड़की निकली 9 माह की प्रेग्नेंट, हो गया बच्चा

गर्भधारण करना किसी भी औरत की जिंदगी का सबसे खूबसूरत वक्त होता है। 9 महीने तक औरत अपने अंदर एक नए जीव को पोषण करती है।

वैसे तो प्रेगनेंसी का पता शुरुआती 3 महीनों में ही चल जाता है लेकिन एक लड़की को उसकी प्रेगनेंसी का पता बच्चा डिलीवर करने से महज 4 घंटे पहले पता लगा। ये घटना सुनने में अजीब है क्योंकि प्रेगनेंसी का पता तो मां को तो क्या, आस पड़ोस के लोगों को भी आसानी से चल जाता है।

19 साल की कॉनी विट्टन कभी सिर दर्द तो कभी कमर में दर्द की तकलीफ से परेशान रहा करती थी। एक दिन जब उन्हें तेज दर्द उठा तो उनकी मां उन्हें अस्पताल ले गईं। कॉनी का दर्द असहनीय होता जा रहा था।

OMG!, पेट दर्द, अस्पताल, ब, गर्भधारण

अस्पताल में डॉक्टरों ने कॉनी का फौरन इलाज शुरू कर उनके गाल ब्लैडर को चेक किया। डॉक्टरों को लग रहा था कि कॉनी को कई इंफेक्शन हो गए हैं। इस कारण उनकी ये हालत हो गई।

डॉक्टरों ने जब कॉनी का ब्लैडर चेक किया तब जाकर पता चला कि कॉनी प्रेगनेंट हैं। डॉक्टर और कॉनी, दोनों ही बच्चे की धड़कन सुनकर चौंक गए। कॉनी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि वो प्रेगनेंट हैं।

उन्हें लगा कि ये शुरूआती के कुछ महीने हो सकते हैं लेकिन जब डॉक्टर ने बताया कि वो लेबर में हैं, तब तो कॉनी के होश ही उड़ गए। कॉनी को फौरन डिलीवरी रूम में ले जाया गया, जहां 4 घंटे बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दे दिया।

बता दें कि कॉनी को इन 9 महीनों में न दर्द हुआ और न ही उनका पेट बाहर आया। ये काफी चौंकाने वाला है क्योंकि प्रेगनेंसी के लक्षण आसानी से दिख जाते हैं। कॉनी को ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ।

उन्हें लगा ही नहीं कि उनके अंदर एक जिंदगी पल रही है। इस दौरान वो जिम भी गईं और ड्रिंक भी की। उनके और उनके ब्वॉयफ्रेंड की उम्र 19 साल है। दोनों ने अब अपनी फैमिली शुरू करने का तय किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close