Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयजीवनशैली

मछली पकड़ने गए मछुआरों के हाथ लगा कुछ ऐसा कि बन गए करोड़पति

समुद्र की लहरों में मस्ती करती व्हेल भले ही देखने में चाहे जितना लुभाए, लेकिन इसके पास जाना जान जोखिम में डालने के बराबर होता है। हाल ही में व्हेल मछली ने कुछ ऐसा कर दिया है कि रातोंरात एक मछुआरा करोड़पति बन गया है।

रोज की तरह तीन मछुआरे ओमान के समुद्रतट पर मछली पकड़ने आए थे। उन्होंने जाल फेंककर कुछ देर तक मछलियों के फंसने का इंतजार किया। कुछ ही देर के बाद उन्‍हें अहसास हुआ कि जाल में कोई भारी भरकम चीज या जानवर फंस गया है।

जाल खोलने पर पता चला कि जाल के अंदर कोई मछली नहीं बल्कि व्हेल की उल्टी का एक बड़ा टुकड़ा आ गया है।

मछली, व्हेल, करोड़पति, जाल

आमतौर पर किसी की उल्‍टी के बारे में सोचने पर मन खराब हो जाता है लेकिन व्‍हेल की उल्‍टी की बदौलत ये तीनों मछुआरे मालामाल हो गए। आपको बता दें कि व्हेल की उल्टी को ‘एम्बरग्रीस’ कहते है।

ये एक बेशकीमती वैक्स यानी मोम या चिकनाई होती है, जो व्हेल की आंतों से रिसने वाले पदार्थ से बनता है। इसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में किया जाता है और इसकी कीमत करोड़ों में होती है।

खबरों की मानें तो मछुआरे के जाल में करीब 80 किलो एम्बरग्रीस फंसा था। अनुमान के मुताबिक मछुआरे के हाथ लगे वैक्स की कीमत करीब 16 करोड़ 86 लाख रुपये आंकी गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close