राष्ट्रीय

हिमाचल की पहाड़ियों में सर्दी की दस्तक

शिमला, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश में सर्दी शुरू हो गई है, और लाहौल-स्पीति जिले में 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। राज्य का यह न्यूनतम तापमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि शिमला, नरकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन शहरों में दिन में गर्मी और रात को हल्की ठंड महसूस हो रही है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुल्लू जिले में मनोरम टूरिस्ट रिसॉर्ट मनाली में न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

स्वादिस्ट सेब के लिए मशहूर कन्नूर जिले के कल्पा में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री रहा।

उना में राज्य का सर्वाधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उना पंजाब से लगा हुआ है।

धर्मशाला का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि 20 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close