राष्ट्रीय

दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close