Main Slideउत्तराखंड

महिला के बेडरूम में घुसकर अश्लील हरकतें करने लगा युवक, विरोध करने पर की जमकर पिटाई

उत्तराखंड। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भले ही दावा किया जाये लेकिन हाल के दिनों यह दावा कमजोर साबित हो रहा है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश की गई है। इतना ही नहीं महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके बदले में महिला को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। खबरों की मानें तो महिला के बेडरूम में घुसकर इस युवक ने रेप करने की पूरी कोशिश की। हमले में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।

महिला ने जब शोर मचाया तब आसपास के लोग मौके पर आ पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला के पति ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति पेशे से कारोबारी है। उक्त व्यक्ति हरियाणा में धान बेचने के लिए गया था घर पर उसकी पत्नी और तीन बच्चे मौजूद थे। रोजमर्रा की तरह उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ घर पर थी। इसी बीच एक युवक बुधवार तडक़े उसके घर में घुस आया तथा उसने घर में सो रही महिला के साथ रेप का प्रयास किया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश भी तेज कर दी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close