Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

आईएस के कैदखाने से छूटी लड़की की दास्‍तां, वो ब्रेस्‍ट चेक करने के बाद करते थे गैंगरेप

नई दिल्ली। दुनिया का कुख्‍यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस महिलाओं और लड़कियों के साथ कैसा वहशियाना सलूक करते हैं। इसके बारे में अंदाजा ही लगा
सकता हैं।

आईएसआईएस के चंगुल से छूट कर आई यजीदी लड़की ने अपनी आपबीती में जो बातें बताई उसे सुनकर कोई भी सिहर उठेगा। इस लड़की ने बताया कि आतंकवादी लड़कियों को अगवा कर अपने ठिकानों में कैद रखते हैं।

फिर उन्हें सेक्स स्लेव बनाकर प्रताड़ित किया जाता हैं। वो महिलाओं और लड़कियों को दीवार के सहारे खड़ा कर उनके ब्रेस्ट दबाकर देखते थे कि आखिर वो विकसित हुए हैं या नहीं। अगर आतंकियों को लगता था कि लड़की के ब्रेस्ट यानी स्‍तन हैं तो फिर उनका रेप किया जा सकता था। इस दौरान एक नहीं बल्कि कई आतंकवादी एक साथ महिलाओं और लड़कियों के साथ रेप करते थे।

लड़कियों के साथ आईएस आतंकवादियों की इस हैवानियत का चौंकाने वाला खुलासा किया है हेनरी जैक्सन सोसाइटी की निकिता मलिक ने।

उन्होंने ‘ट्रैफिकिंग टेरर, हाउ मॉडर्न स्लेवरी एंड सेक्सुअल वॉयलेंस फंड टेररिज्म’ नामक शोधपत्र में इस यजीदी लड़की और दूसरी लड़कियों और महिलाओं की आपबीती का खुलासा किया है।

पीड़िता ने निकिता को बताया कि उसे कई बार बेचा गया और उसने बच्चों का रेप होते भी देखा था।

निकिता के अनुसार इस हैवानियत का शिकार हुईं लड़कियों ने बताया कि आतंकवादी उनसे कहते थे कि वो पैगंबर मोहम्मद का बनाया कानून लागू कर रहे हैं।

पीड़िता के अनुसार आईएस के आतंकियों ने 27 पन्नों का दस्तावेज बना रखा था जिसमें सेक्स स्लेव्स के संग बर्ताव के बारे में निर्देश लिखे गए थे।

इस दस्तावेज के अनुसार गुलामों को अन्य सामान की तरह ही खरीदा और बेचा जा सकता है। इन खुलासों से पता चलता है कि आखिर आईएस आतंकी किस तरह का सलूक अपहरण करके लाई लड़कियों और महिलाओं के साथ करते थे।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close