Main Slideमनोरंजन

बिग बॉस 11 : अर्शी खान ने कमर पर तिरंगा बनवा किया झंडे का अपमान, अब लगाने होंगे कोर्ट के चक्कर

मुम्बई। छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस-11 के शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। इस शो में कई बड़े सितारे हिस्सा ले रहे हैं। शो को लगातार सुर्खियां भी मिल रही है।

बिग बॉस-11 में प्रतिभागियों के बीच हर रोज विवाद होता दिखता है। इस बीच बिग बॉस में अपना जलवा दिखा रही हॉट मॉडल अर्शी खान एक फिर विवादों में है। दरअसल अर्शी खान पर भारतीय तिरंगे का अपमान का आरोप लगा है।

खबर है कि इस मामले की पानीपत की अदालत इसकी सुनवाई 21 अक्टूबर को करेंगी। इसके साथ ही अर्शी को कोर्ट की तरफ से नोटिस भेजा जाएगा, जो बिग बॉस शो के पते पर जाएगा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्शी के खिलाफ केस दायर करने वाले एडवोकेट मोमिन मलिक ने अर्शी का नया पता बिग बॉस के शो का लिखवाया है। बता दें कि अर्शी खान लगातार विवादों में रहती है।

अभी हाल में पाक के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की माशूका होने का दावा करने वाली अर्शी खान की मुश्किले लगातार बढ़ रही है।

इतना ही अर्शी खान ने यहा तक कहा था कि वह पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। अर्शी ने कहा था कि मेरे पेट में जो बच्चा है वह पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का ही बच्चा है। हालांकि बिग बॉस के घर में लगातार अपनी हरकतों से चर्चा में बनी हुई है।

 
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close