Main Slideजीवनशैली

करवा चौथ विशेष : इस व्रत में जानिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं

लखनऊ। इस बार करवा चौथ रविवार (8 अक्टूबर) यानि आज है। करवा चौथ में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। सुहागिन स्त्रियां अपने पति के लिए और कुंआरी लड़कियां अच्छे वर की चाहत में इस दिन निर्जला उपवास रखती हैं। तो आइए अब जानते हैं कि इस व्रत में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए—
करवा चौथ वाले दिन महिलाओं को खास तौर पर लाल-पीले-गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन महिलाओं को नीले, भूरे, सफेद और काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

ये भी पढ़ें : वाह तो ये है छलनी से चांद व पति का चेहरा देखने का सीधा कनेक्शन

मां गौरी पूजा : चांद देखने से पहले महिलाओं को मां गौरी की पूजा करना नहीं भूलना चाहिए।
पूजा करने के बाद किसी गरीब को भोजन अगर कराएं तो पुण्य मिलता है औऱ व्रत भी सार्थक होता है।

प्यार व समर्पण का सच्चा प्रमाण : पति की सलामती और तरक्की के लिए पत्नियों की ओर से रखे जाना वाला यह वर्त पत्नी के प्यार व समर्पण का सच्चा प्रमाण है, महिलाएं इस व्रत का बेसब्री से इंतजार करती हैं। सुबह चार बजे उठकर महिलाएं सरगी खाती हैं और उसके बाद पूरे दिन बिना पानी पिए रहती हैं। शाम को पूजा करने के बाद चांद देखकर अपनी पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।

सोलह श्रृंगार : सोलह श्रृंगार भले ही पारंपरिक एक पूजा हो लेकिन इस व्रत ने फैशन का रूप धारण कर लिया है। स्त्रियां इस दिन भूखी-प्यासी रहकर सोलह श्रृंगार करती है। ताकि उनके पति उनके रूप और तपस्या को छोड़कर कहीं ना जाए।

ये भी पढ़ें : करवा चौथ : व्रत में भूलकर भी न करें ये भूल, पढ़ें पूरी खबर

आधुनिकता से इस दौर में अब तो महिलाएं और लड़कियां को इस दिन का बड़ें बेसब्री से इंतजार रहता है वह इस दिन के लिए महीनों से तैयारियां करती है। आप बाजार में देखेगें तो आपको इसकी बानगी दिख जायेगी। औरों से अलग दिखने की होड़ में महिलाएं आपको साड़ियों की, मेंहदी की, चूड़ियों की दुकानों पर भारी संख्या में खरीददारी करती नजर आएंगी।

जानें इस बार भारत में कहां कितने बजे दिखेगा चांद?

दिल्ली 8:30 Pm, मुंबई 8:35 Pm, बंग्लुरू 8:30 Pm, चेन्नई 8:30 Pm, पंजाब 8:45 Pm, लखनऊ 8:35 Pm, देहरादून 8:32 Pm, उत्तर प्रदेश 8:31 Pm, उत्तराखंड 8:35 Pm, राजस्थान 8:30 Pm, चंडीगढ़ 8:42 Pm, मध्यप्रदेश 8:45 Pm, गोवा 8:45 Pm, छत्तीसगढ़ 8:45 Pm, बिहार 8:34 Pm, भोपाल 8:34 Pm, तेलांगना 8:35 Pm, कोलकाता 8:35 Pm, वेस्ट बंगाल 8:35 Pm, अहमदाबाद 8:45 Pm, गुजरात 8:35 Pm, महाराष्ट्र 8:30 Pm, पुणे 8:30 Pm, पटना 8:30 Pm, गाजियाबाद 8:30 Pm, आगरा 8:35 Pm, अरूणाचल प्रदेश 8:35 Pm, असम 8:35 Pm, गुवाहटी 8:40 Pm, हरियाणा 8:30 Pm, हिमाचल प्रदेश 8:30 Pm, झारखंड 8:35 Pm, कर्नाटक 8:35 Pm, केरल 8:30 Pm, उड़ीसा 8:30 Pm, मेघालय 8:30 Pm, मिजोरम 8:30 Pm, जम्मू-कश्मीर 8:30 Pm।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close