उत्तर प्रदेशप्रदेश

यूपी में अपराधी बेलगाम, पति और बच्चे के सामने हुआ गैंगरैप

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में 30 साल की एक महिला के साथ हथियारों से लैस चार लोगों ने उसके पति और तीन महीने के बच्चे के सामने गैंगरेप किया।

यह घटना उस समय की है जब पीडि़त और उसका पति बाइक से अपने बच्चे का डॉक्टर से चेकअप कराकर वापस घर लौट रहे थे कि तभी कार पर सवार हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने महिला से बच्चे को छीन लिया और जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इसके बाद आरोपी युवक महिला को जबरन गन्ने के खेत में ले गए। इसके बाद पति को बंधक बनाकर युवकों ने महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया। महिला का आरोप है कि युवकों ने उसके बच्चे को जान से मारने की भी धमकी दी।

इसके बाद दंपति ने आवाज लगाई और बगल के गांव से कुछ लोग उनकी मदद को आए। गांववालों ने पुलिस को जानकारी दी और बाद में महिला को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। पुलिस ने कहा है कि महिला की मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना ने प्राशासनिक महकमे की नींद उड़ा दी है। यूपी के मुजफ्फरनगर में इस घटना के सामने आने के बाद योगी राज में भी महिलाओं के सुरक्षित नहीं होने का मामला तूल पकडऩे की आशंका जतायी जा रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close