Main Slideमनोरंजन

प्रियंका ने कराया बोल्ड फोटो शूट

हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल उन्होंने बेहद हॉट अंदाज में फोटो शूट कराया है। इस फोटो शूट में वह बेहद बोल्ड लग रही है। इस फोटो शूट में उन्होंने ब्लैक कलर की बिकिनी पहन रखी है।

स्वीमिंग पूल की यह फोटोज सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों को अपना मुरिद बनाने वाली देसी गर्ल आज कल हॉलीवुड में खूब नाम कमा रही है।

खबर है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म पहुना के प्रमोशन को लेकर काफी उत्साहित लग रही है। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा फिर से अपने इंटरनेशनल टीवी सीरियल क्वांटिको के तीसरे सीजन शूटिंग स्टार्ट करने जा रही है।

बता दें कि देशी गर्ल के नाम से चर्चा रहने वाली प्रियंका चोपड़ा फोब्स लिस्ट सबसे ज्यादा कमाई के मामले में वह आठवें स्थान पर पहुंची गई है। फ़ोब्स द्वारा हाल में ही जारी लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा कमाने वाली सूची में आठवें स्थान पर रखा गया है। 65 करोड़ की कमाई करने वाली बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close