Main Slideउत्तराखंड

राजनाथ ने बढ़ाया जवानों का हौसला, बोले- हमें देश के वीरों पर गर्व है

उत्तराखंड। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत चीन सीमा का निरीक्षण किया। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के दौरे पर है। उन्होंने शनिवार को त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ भारत चीन सीमा पर अंतिम अग्रिम चौकी रिमखिम और लफथल पहुंचे, गृहमंत्री ने यहां जवनों के साथ चाय नाश्ता किया। सरहदों के हालात के बारे में जानकारी हासिल की।

गृहमंत्री ने भारतीय जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि सीमाओं की सुरक्षा से लेकर आन्तरिक सुरक्षा तक आईटीबीपी के जवानों द्वारा जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। राजनाथ सिंह ने इन जवानों पर देश को गर्व है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने बल देते हुए कहा कि सीमा चौकियों में सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है। राजनाथ सिंह के अनुसार दुनिया की कोई भी शक्ति उन्हें भारत की सीमाओं की रक्षा करने से नहीं रोक सकती है।
गृहमंत्री ने आईटीबीपी की सरहदी चौकी रिमखिम एवं लफथल पहुंचकर प्रत्येक जवान एवं तैनात अधिकरी से हाथ मिलकार सरहदों की निगेबानी करने के लिए उनका धन्यवाद किया। साथ ही जवानों से उनकी समस्या सुनी व आश्वस्थ किया कि केन्द्र सरकार जवानों के साथ है।

जवानों को बेहतर सुविधा देने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। गृह मंत्री ने जवानों के साथ सूक्ष्म जलपान भी किया। गृहमंत्री हवाई मार्ग से साढ़े 12 बजे जोशीमठ पहुंचे।

आर्मी हेलीपैड में सेना एवं आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड में गृह मंत्री को गार्ड आफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद उन्होंने हेलीपैड स्वागत कक्ष में जूस पिया। यहां पर पांच मिनट रुकने के बाद उनका काफीला प्रथम वाहिनी आईटीबीपी सुनील पहुंचा।

इसके बाद गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आईटीबीपी के डीआईजी संजय सिंह,जिलाधिकारी आशीष जोशी, कमाण्डैन्ट विक्रांन्त थपलियाल, डा हीरा सिंह,  एसपी त्रृप्ती भट्ट, चिकित्साधिक्षक डा विराज शाह गभीर सिंह चैहान, आदि मौजूद रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close