राष्ट्रीय

मप्र में तेज धूप

भोपाल, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह से तेज धूप निकली हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। राज्य में मानसूनी बारिश का दौर लगभग थम चुका है, हवाओं के रुख में आ रहे बदलाव से तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को मौसम साफ होने के साथ तेज धूप निकली हुई है, जिससे गर्मी का असर बना हुआ है। एक तरफ दिन में गर्मी तो दूसरी ओर रात में मौसम राहत भरा होने लगा है।

राज्य के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से हवाएं रात में हल्की ठंड का अहसास करा जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा, वहीं आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

राज्य के मौसम और तापमान में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, इंदौर का 20.6 डिग्री, ग्वालियर का 20.5 डिग्री और जबलपुर का 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री, इंदौर का 35.1 डिग्री, ग्वालियर का 36.4 डिग्री और जबलपुर का 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close