Main Slide

​लालकिला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचेंगे प्रधानमंत्री ​नरेंद्र मोदी

 

नई दिल्ली। आज देशभर में विजयदशमी की धूम है। विजयदशमी के उपलक्ष्य में कई जगहों पर बड़े—बड़ें मेले और रावण दहन के कार्यक्रों का आयोजन किया गया है। इसी बीच आज शाम लाल किले के पास माधवदास पार्क में रावण दहन के कार्यक्रम में पीएम ​नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल होंगे। जानकारों की माने तो दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, केन्द्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन और विजय गोयल शामिल होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी भी आमंत्रित
लालकिले मैदान में नवश्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आय़ोजित रावण दहन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया गया है। राहुल गांधी और मनमोहन सिंह इसमें शामिल होंगे लेकिन सोनिया गाँधी का यहां आना अभी कुछ तय नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि सोनिया गांधी आ भी सकती हैं और नहीं भी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close