प्रदेश

अब पति ने कहा बीवी के मायके में होगा टॉयलेट तभी जाऊंगा ससुराल

रांची| झारखंड में एक शख्स ने अपने ससुराल जाने से इनकार कर दिया क्योंकि वहां कोई शौचालय नहीं है। झारखंड के धनबाद जिले के भूली निवासी प्रमोद कुमार की गिरीडीह जिले के जोगतियाबाद की रहने वाली एक लड़की से इस साल 15 अप्रैल को शादी हुई थी।

शादी के बाद जब दूल्हा अपने ससुराल गया तो उसने ससुराल वालों से  पूछा कि शौचालय कहां है तो ससुरालवालों ने  उन्हें एक मटका देकर खेत का रास्ता बताया गया। इस घटना से वह बहुत शर्मिदा हुए।

अपने घर आने के बाद प्रमोद ने अपनी पत्नी पर उसके मायके जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने शर्त रखी वह तभी वहां आएंगे जब वहां शौचालय का निर्माण हो जाएगा।

प्रमोद के ससुर जगेश्वर पासवान ने कहा, मेरा दामाद हमसे नाखुश है क्योंकि हमारे घर में शौचालय नहीं है। शौचालय का निर्माण होने तक उसने हमारे घर आने से इनकार कर दिया है। वह यहां आ सके इसलिए मैंने अपने घर में शौचालय बनाने का मन बना लिया है।

झारखंड सरकार 2018 तक राज्य को खुले में शौच मुक्त बनाने पर काम कर रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close