Main Slide

सहेलियों की न्‍यूड फोटो भेजती थी बॉयफ्रेंड को, वजह जानेंगे तो माथा पकड़ लेंगे

मुंबई। बीते 23 सितंबर को मुंबई के कल्‍याण के पास एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी।

लड़की की पहचान वृशाली लांडे और उसके ब्‍वॉयफ्रेंड की शिनाख्‍त सुरेश शिंदे के रूप में हुई थी। वृशाली सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में पढ़ती थी और वहीं के हॉस्‍टल में रहती थी। सुरेश एक प्राइवेट क्‍लिनिक में मेल नर्स था। अब इस खुदकुशी के मामले में नया खुलासा हुआ है।

लड़की के सुसाइड नोट से पता चला है कि वो अपने रूममेट्स की न्‍यूड फोटो ब्‍वॉयफ्रेंड को भेजा करती थी। इस गंदे काम के पीछे आखिर उसकी कौन सी मजबूरी थी? आखिर वह ऐसा क्‍यों करती थी ? जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आइए आपको बताते हैं क्‍या है पूरा मामला।

वृशाली लांडे ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह और उसका बॉयफ्रेंड सुरेश शिंदे हॉस्टल की दो रूममेट की निजता यानी प्रिवेसी के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार हैं। उसने यह भी कहा कि तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया जाता है तो वह इसके लिए जिम्मेदार होगी।

पुलिस और अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि वृशाली ने गुपचुप तरीके से हॉस्टल की रूममेट्स की न्यूड तस्वीरें खींचकर सुरेश को भेजा था। इस दौरान दोनों ने मैसेज भेजकर बात की थी।

वृशाली की ही एक रूममेट ने 21 सितंबर को इस मैसेज को पढ़ लिया था और वृशाली से इस बारे में पूछताछ भी की थी। इस दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि सुरेश के कहने पर उसने ऐसा किया है।

सुरेश ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने तस्वीरें नहीं भेजी तो वह दोनों के रिश्ते के बारे में उसके माता–पिता को सबकुछ बता देगा।

एक नर्स ने बताया कि उसकी दोनों रूममेट ने वृशाली से कहा कि यदि वह लिखित में यह दे देती है कि सुरेश ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था तो वे कुछ नहीं करेंगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close