Main Slideराजनीति

राहुल गांधी घोषित करें कि वह हिन्‍दू हैं क्‍योंकि 10 जनपथ में एक चर्च है: सुब्रमण्यम स्वामी

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष और यूपी के अमेठी से सांसद राहुल गांधी पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अब करारा हमला किया है।

स्वामी ने राहुल के धर्म पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी बीते 3 दिनों से गुजरात में थे। वहां उन्‍होंने विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत की थी।

इसके लिए वो सबसे पहले द्वारिकाधीश के मंदिर गए थे। राहुल गांधी के मंदिरों में जाने पर टिप्पणी करते हुए स्वामी ने कहा कि उन्हें (राहुल को) पहले यह घोषित करना चाहिए कि वो हिन्दू हैं। मुझे शक है कि वो इसाई है और 10 जनपथ के भीतर एक चर्च भी है।

बता दें कि कल राहुल गांधी ने दौरे की शुरुआत चोटिला माता मंदिर में दर्शन कर  की थी। तब उन्होंने कहा था कि विकास पागल हो गया है और उसे पागलखाने से निकाल कर पटरी पर लाना होगा।

उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी और भाजपा ने दिखा दिया कि ये काम नहीं कर सकते। यशवंत सिन्हा के लेख से राहुल गांधी ने सहमति जताते हुए कहा कि विकास के इलाज की जरूरत है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close