Main Slideमनोरंजन

कमाई के मामले में प्रियंका ने बजाया डंका, फोब्स की सूची में 8वें पायदान पर

मुम्बई। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ने एक अलग नाम कमाया है। फिल्मों में उनकी अदाकरी की हमेशा तारीफ होती रही है। बॉलीवुड में अपना दबदबा कायम करने वाली प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपना जलवा दिखा चुकी है।

हॉलीवुड में उनको खूब सुर्खियां मिलती रही है। दरअसल देशी गर्ल के नाम से चर्चा रहने वाली प्रियंका चोपड़ा फोब्स लिस्ट सबसे ज्यादा कमाई के मामले में वह आठवें स्थान पर पहुंची गई है। फ़ोर्ब्स द्वारा हाल में ही जारी लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा कमाने वाली सूची में आठवें स्थान पर रखा गया है।

65 करोड़ की कमाई करने वाली बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है। साल 2016 में क्वांटिको शो के ऑन एयर होने वह फ़ोर्ब्स की सूची में शामिल हुई थी। इस साल उनकी कमाई 71.5 करोड़ गई थी।

 

साल 2017 में क्वांटिको के सीजन 2 में भी प्रियंका नजर आईं इसके अलावा हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन की फिल्म वेबॉच में भी प्रियंका अहम रोल में दिखी थीं।

इतना ही नहीं प्रियंका इस दौरान कई विज्ञापनों का भी चेहरा बनीं जिसके चलते फ़ोर्ब्स ने प्रियंका को मोस्ट कंसिस्टेंट मनी मेकर बताया था। इस तरह से दुनिया में सांतवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड स्टार बन गई है।

फ़ोर्ब्स की इस सूची में अमेरिकन एक्ट्रेस सोफिया वेरगारा शीर्ष पर कायम है। वह पिछले छह सालों नम्बर वन पर बनीं हुई है। खबरों की माने तो सोफिया वेरगारा की कमाई तकरीबन 271 करोड़ रुपए है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close