अन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत, पाकिस्तान के बीच गोलीबारी में महिला घायल

जम्मू, 27 सितम्बर (आईएएनएस)| जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर और बालाकोट इलाकों में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोटार्र दागे और छोटे एवं स्वचालित हथियारों से हमला किया। इस गोलीबारी में एक 50 वर्षीया महिला घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया, भारतीय सेना हमले का प्रभावी तरीके से मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

खबर मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close