प्रदेश

स्टूडेंट्स के साथ संबंध बनाती थी महिला टीचर, हुई गिरफ्तार

नई दिल्ली। अमेरिका के जार्जिया में एक महिला टीचर ने छात्र-शिक्षक के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। यहां एक टीचर को अपने छात्र के साथ जबरन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात यह है कि उसे दूसरी बार ऐसा करने पर गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी 2015 में उसे अपने एक अन्य छात्र के साथ जबरन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। टीचर का नाम शॉनेटा डी. रीस है।

इस दूसरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस महिला के स्टूडेंट के साथ शारीरिक संबंध बनाने के पहले मामले में जांच कर रही थी। महिला ने जब पहली बार अपने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे तो उसके बाद उसके खिलाफ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस उस मामले की छानबीन कर रही थी तो उसे पता चला कि साल 2015 में भी महिला टीचर ने 18 साल के छात्र के साथ इसी तरह की हरकत की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ दोबारा से यौन उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि वह छात्रों को फेल करने की धमकी देकर अपने घर बुलाती और वहीँ पर उनके साथ गंदा काम करती थी। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद यह इसे डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के सामने पेश किया जाएगा फिर दूसरे मामले की जांच की जाएगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close