राष्ट्रीय

दिल्ली में बारिश से मिली गर्मी से राहत

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी है और पारा 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का औसत तापमान रहा।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह 11.30 बजे आयानगर में तीन मिलीमीटर, पालम में दो मिलीमीटर और रिज इलाके में 3.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 78 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close