राष्ट्रीय

उप्र में बारिश के आसार

लखनऊ, 22 सितम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में बदली छाई हुई है। पिछले 24 घंटों से रूक-रूककर बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं। उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवाती स्थिति बनी है। अभी इसका असर एक दो दिनों तक रहेगा जिससे रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 22़.3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close