राष्ट्रीय

हैदराबाद से पकड़े गए 8 शेख, निकाह की आड़ में करते थे लड़कियों का सौदा

हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने आठ ऐसे शेख को पकड़ा है जो निकाह के नाम पर लड़कियों का सौदा किया करते थे। खबरों की मानें तो आठों शेख अरब से आए हुए थे।

खबरों की मानें तो आठों शेख खाड़ी देश ओमान और कतर के रहने वाले है। इसके साथ ही पुलिस ने निकाह कराने वाले तीन काजी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सभी शेख की उम्र करीब 70 साल की बतायी जा रही है। खबरों की मानें तो आरोपी शेख अपने को चुस्त रखने के लिए शक्तिवर्धक इंजेक्शन लेते थे।

मुख्य आरोपी का नाम फरीद बताया जा रहा है। फरीद दलालों के साथ मिलकर लड़कियों का सौदा करवाता था। तीन काजी गैर कानूनी निकाह को अंजाम भी देते थे। हैदराबाद में लड़कियों की खरीद-फरोख्त का मामला नया नहीं है। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close